पुलिस विभाग की रफ़्तार चार गुना अधिक बढ़ गई,अपराध ही न हों इस पर फोकस करना -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

रायपुर।  पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधिक्षक बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सारे जिलों में नए एसपी बनाए गए हैं। उसके बाद से ही पुलिस विभाग की रफ़्तार चार गुना अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में अपराध कम हो इस पर नहीं बल्कि अपराध ही न हों इस पर फोकस करना है।  शर्मा ने कहा कि, सभी अधिकारी काबिल हैं और उनके मन में उत्साह भी है। सभी को विष्णु देव सरकार से काफी उम्मीदें हैं। पिछले सरकार के दौरान जो स्थितियां थीं वह काफी बदल गईं हैं। 

संसाधनों के संदर्भ में इस वर्ष आश्चर्यजनक रूप से 16% हमारा बजट बढ़ा है। इसमें बस्तर में काम करने वाले जवानों के भी विषय हैं। 200 करोड़ से भी अधिक पुलिस ऑटोमेशन के लिए दिया गया है। नशे के कारोबार को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, नशा का व्यापार करने वालों को नहीं बक्शा जाएगा। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बनाए कैंप सिर्फ पुलिस कैंप नहीं बल्कि विकास के कैंप हैं

नक्सल ऑपरेशन को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, नक्सल ऑपरेशन पर बहुत सारी बातें हैं। टेकलगुड़ेम वह जगह है जहां पर 2021 में हमारे जवान कैंप बनाने गए थे तो 22 जवान शहीद हो गए और 33 से अधिक घायल हो गए थे। इस बार टेकलगुड़ेम में विकास का कैंप लगा है। उन्होंने आगे कहा कि, विष्णु देव सरकार में जो कैंप लग रहे हैं वह सिर्फ पुलिस के कैंप नहीं हैं, विकास के कैंप हैं। उस कैंप के साथ सारी की सारी सुविधाएं आसपास के गांव में पहुंच रही हैं। बस्तर के लोग कैंप की प्रतीक्षा में हैं कि, हमारे यहां कैंप कब आएगा

YOUR REACTION?

Facebook Conversations