पटवारियों की हड़ताल :स्कूलों में प्रवेश के लिए आय-जाति प्रमाणपत्र गांव के सचिव करेंगे जारी...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

स्कूल और कालेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को आय-जाति प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ रही है। लेकिन इन प्रमाण पत्र को बनाने के लिए पटवारियों की हड़ताल के चलते दिक्कत हो रही है। शासन के निर्देश पर पटवारी की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिवों को दे दी गई है।

सचित स्कूल-कालेज के बच्चों के लिए आय-जाति प्रमाण पत्र बनाकर देंगे। शहर में पार्षद ही यह प्रमाण पत्र बनाकर देता है। इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन गांव में पटवारी ही बनाते रहे हैं।

पटवारी हड़ताल पर हैं। अस्थाई जाति और स्थाई जाति प्रमाण पत्र के लिए आनॅलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही कोई भी पुराना रिकार्ड देना होगा। इसमें जाति का उल्लेख आवश्यक है। राजस्व संबंधित दस्तावेज तहसील कार्यालय में रखे हुए हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations