सेक्टर 1 इलाके से गुजर रही मुंबई-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग की रेलवे पटरी पर सोमवार की सुबह करीब 9 बजे दो हिस्सों में कटा युवक का शव पड़ा मिला। युवक आत्महत्या करने के लिए रेलवे पटरी पर सिर रखकर लेट गया। युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पिछले 10 वर्षों से परिजन उसका इलाज करवा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे युवक घर से निकला था। भट्टी पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 45 वर्षीय रमेश यादव निवासी तीन दर्शन मंदिर के सामने कैंप 1 के तौर पर हुई। बहरहाल पुलिस की जांच जारी है।
त्वरित खबरे

Facebook Conversations