बेरला:- थाना बेरला क्षेत्र मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के विक्रय की सूचना पर खोजी निर्भिक पत्रकार खबर की वास्तविकता की जानकारी प्राप्त करने बेरला गये | पत्रकार ने गांजा विक्रेता को खुले आम गांजा विक्रय करते पाये जाने पर, उसका स्ट्रिंग किया | जिसमें उक्त गांजा विक्रेता ने क्षेत्र के थानेदार को 5,000 क्राइंम ब्रांच को 5,000 रूपये पुलिस वाले लोकेश भैया को, पुलिस वाले पात्रे भैया और तिवारी भैया को 5,000 रूपये रकम प्रतिमाह देने का वकतव्य दिया | जिनके संरक्षण में गांजा विक्रय करना और उन्हें रकम देने की बात को स्वीकार किया | इसी दौरान बेरला के कथित अन्य पत्रकार वहां आ गये कहने लगे हमारे क्षेत्र में रिपोर्टिंग क्यों कर रहे हो विवाद बढता देख पुलिस को बुलाया गया | तत्काल ही थाना प्रभारी बेरला एक सिपाही के साथ वहां पहुंचे और उन्हें बताया गया कि आपके क्षेत्र में सूरज कुमार साहू,शेष नारायण साहू अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेचकर गांव के महौल एवं युवा पीढी को नशे की लत लगा माहौल खराब कर रहा है,गांजा विक्रेता के द्वारा गांजा बेचने के एवज में थाना प्रभारी को रकम देने की बात भी बोली जा रही है जो मोबाईल में रिकॉर्ड है | इतना सुनके टी.आई थाना प्रभारी विवेक पाटिल द्वारा कहा गया की थाने चलते है थाने चलों वही मामले को समझते है, टी.आई.के द्वारा मोबाईल में गांजा विक्रेता के द्वारा वार्तालाप रखे हुये गांजे के फुटेज को देखा उसे तत्काल डिलीट करने दुर्ग से गये हुए पत्रकारों का मोबाइल जप्त कर सबके फ़ोन से वीडियो डिलीट कर दिया | पत्रकार से यह पूछा कि इसके अलावा कोई और फुटेज तो नहीं है तब पत्रकार ने वहा पर थानेदार की मानसिकता को भांप झूठ कहा कि और फुटेज नहीं है | थाना प्रभारी के द्वारा उन गांजा विक्रेताओं से कहा कि एक आवेदन बना के दो मैं इनके विरूद्व कार्यवाही करूंगा मेरे थाना क्षेत्र में जो भी अवैध काम होते है, मेरी मर्जी से चलते है पत्रकार के विरूद्व फर्जी मामला न्यायालय बेमेतरा में 384/34 का बना मामला पत्रकारों को प्रस्तुत किया | किंतु यह सर्वविदित है, सच को छुपाया नहीं जा सकता पत्रकार को जमानत प्रदान की गई थाना प्रभारी को इस बात का भ्रम था कि उन्होंने अपने थाने के अंदर मोबाईल के विडियों को डिलीट कर दिया गया है कोई भी सबूत नहीं बचा है, पर थाना प्रभारी बेरला यही पर मात खा गये, उन्हें जानकारी नहीं थी कि जिन फुटेज को वो मोबाईल से डिलिट कर होशियार बन रहे थे और सच का दबाने का प्रयास कर रहा था वह थानेदार व अन्य पुलिस वालो द्वारा गांजा विक्रेता से रकम लेने वाली बात का आडियो वीडियों मोबाईल में मौजूद है | जुझारू पत्रकार के विरूद्व मामला न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने पर उनके द्वारा संपूर्ण वार्तालाप चित्र सहित न्यायालय के सामने प्रस्तुत कर दिया जैसे ही जानकारी बेरला थाना प्रभारी को मिली उन्होनें फिर अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुये सरकारी दस्तावेजों में एक नई बात की जानकारी होने पर अपने आप को सही बताने के लिये अनान-फानन में थाना प्रभारी बेरला के द्वारा नई चाल चली दिनांक 22.8.2023 को उन दोनों गांजा विक्रेताओं सूरज साहू शेष नारायण साहू के विरूद्व 20 (ख) का मामला अपराध क्रमांक 264/2023 और 265/2023 आनन-फानन में बना दिया गया | दोनों दिनांक 21.08.2023 को जब त्वरित समाचार पत्र के पत्रकार ने थाना प्रभारी को बताया वे वहां मौजूद भी थे | उनके स्ट्रिंग की विडियों को थाना प्रभारी ने देखा डिलिट भी किया,उन्हीं अवैध गांजा विक्रेताओं से पत्रकार के विरूद्व झूठा आवेदन ले मामला बनवाया कि पत्रकार के द्वारा 24,000 रूपये की मांग की गई है| इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई पत्रकार के द्वारा अपने सहयोगियों के ए.टी.एम. से 24,000 निकाल कर थाना प्रभारी को दिये संभवतः मामले में जप्त कर फर्जी मामला बनाया। एक तरफ प्रदेश की काग्रेंस सरकार के मुखिया का स्पष्ट आदेश है कि प्रदेश में अवैध रूप से मादक पदार्थो का विक्रय न हो ,वही दूसरी तरफ कांग्रेस की साख को और मुखिया के फरमान को धब्बा लगाने के लिये बेरला थाना प्रभारी जैसे थानेदार ग्रामीण अंचल ग्राम बेरला में अवैध गांजा विक्रेताओं को संरक्षण दिया जाकर पुलिस विभाग को और काँग्रेस सरकार की छबि को खराब कर रहे है | अवैध कृत्य की रिपोटिंग करने वाले पत्रकारों के विरूद्व फर्जी मामले बना गांजा विक्रेताओं को संरक्षण दिया जा रहा हैे। इस मामले में भी विस्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि थाना प्रभारी बेरला को जैसे ही जानकारी मिली की फर्जी बनाये गये केस की वास्तविकता के संबंध में विडियों गांजा विक्रेता का पत्रकार के पास मौजूद है, आनन-फानन में दूसरे दिन गांजा विक्रेताओं के विरूद्व कार्यवाही की गई, जो यह दिखा रहा है कि थाना प्रभारी किस प्रकार अपने पद के विपरीत जाकर गांजा विक्रेताओं को संरक्षण देते है, और युवा पीढी को नशे की लत की ओर ढकेलने वाले समाज विरोधी जो समाज में नशे का जहर फैला रहे है चंद रूपये के खातिर अपने ईमान, अपनी वर्दी औरअपने पद का सौदा कर निर्मिक पत्रकारों के विरूद्व फर्जी कार्यवाही कर रहे है,त्वरित खबरें समाचार पत्र जो मुहिम नशा के विरोध में एवं भ्रष्टाचार के विरोध में चला रहा है, उस पर रोक नहीं लगेगी, इस प्रकार के लोक सेवको का दोहरा चरित्र जनता के सामाने लाता रहेगा जो पुलिस विभाग में रहकर युवाओं को नशे की लत लगाने वाले अपराधियों को संरक्षण दे रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही करने वाले निर्भिक पत्रकारों के खिलाफ थाने में फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर रहे हैं । अब देखना बेमेतरा उक्त समाचार पत्र में वास्तविक खबर छपने के पश्चात् आई.पी.एस. बेमेतरा की एस.पी .भावना गुप्ता अपने अधीन काम करने वाले थानेदार व अन्य के विरूद्व किस तरह संज्ञान लेती है।
आगे देखिये गांजा विक्रेता स्वयं बता रहा की वह किस किसको रकम देता है साथ ही बेरला के कथित पत्रकारों की दादागिरी भी देखे ,.............................वीडियो में https://youtu.be/zT0ggxkBeiI?si=AQdz9C1-hvYYgyH9

Facebook Conversations