परिवहन सुविधा केन्द्र के संबंध में दावा-आपत्ति 10 अगस्त तक आमंत्रित
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 03 अगस्त 2022।

छत्तीसगढ़ राज्य में  परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका 2022 के अनुसार परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव जिले में 24 परिवहन सेवा केन्द्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। परिवहन सेवा केन्द्र स्थापित करने 12 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। सूची के संबंध में आपत्ति होने पर दावा-आपत्ति 10 अगस्त 2022 शाम 5.30 बजे तक कार्यालय अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations