प्रिकाशन डोज लगवाकर संक्रमण से निपटने को कोरोना योद्धा तैयार
त्वरित ख़बरें -स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को कोविड के प्रिकाशन डोज लगना शुरू

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह व एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे समेत टीम ने लगवाई बूस्टर डोज

कबीरधाम/ त्वरित ख़बरें / 11 जनवरी 2022. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी प्रयासों के साथ-साथ नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बाद लोगों को अब एहतियाती खुराक (प्रिकाशन डोज) भी लगाना शुरू किया गया है। कोरोना वैक्सीन की यह तीसरी खुराक बूस्टर डोज के रूप में दी जा रही है। इसी कड़ी में जिले के कोरोना योद्धा भी प्रिकाशन डोज लगवाकर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तैयार हो रहे हैं।

कोरोना टीके की यह तीसरी खुराक फिलहाल हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों व वरिष्ठ नागरिकों को ही दी जाएगी। इस समूह के वह तमाम लोग बूस्टर डोज के लिए पात्र होंगे, जिन्हें सेकेंड डोज लगवाए 9 माह पूरे हो चुके हैं। जिला अस्पताल की सुधा देवी धर्मशाला, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व चारों सीएचसी में बूस्टर डोज लगवाने के लिए व्यवस्था की गई है। जिले में वर्तमान में उपरोक्त समूह के लगभग 11,000 लोगों को सेकेंड डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 9 माह पूरे करने वालों को बारी-बारी से बूस्टर डोज लगाई जाएगी। 

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार मंडल ने बताया,“एहतियाती खुराक के लिए कोविन एप में कुछ बदलाव किया गया है। एप पर तीसरे डोज को लेकर फीचर जोड़ दिया गया है। ऐसे में आप सीधे इस फीचर के जरिए अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इसके अलावा सीधे वैक्सीनेशन सेंटर जाकर तीसरी खुराक लगवा सकते हैं। यहां भी आपको नया पंजीकरण करवाने की आवश्कता नहीं पड़ेगी, क्योंकि पिछले पंजीयन के आधार पर तीसरी डोज लगाई जा सकती है। पिछले दो डोज में जो वैक्सीन लगाई गई है, वही वैक्सीन तीसरे डोज में लगेगी”।

पुलिस अधीक्षक समेत टीम ने लगवाई कोविड की बूस्टर डोज

जिला अस्पताल परिसर स्थित सुधा देवी स्मृति धर्मशाला पहुंचकर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह व एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे समेत उनकी टीम ने बूस्टर डोज लगवाई। इस अवसर पर एसपी ने सभी लोगों से कोविड वैक्सीन की सभी डोज अवश्य लगवाने व कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा,“कोविड महामारी से खुद को व समाज को बचाने के लिए सभी लोग सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अवश्य लगाएं। जिन्होंने भी कोविड टीका नही लगवाया है, उन्हें भी जल्द यह टीका लगवाकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देना चाहिए”।

………………………..

YOUR REACTION?

Facebook Conversations