प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही महादेव यादव की मौत पर आज भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम का किया घेराव
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छ.ग. ब्यूरो प्रमुख

दुर्ग / त्वरित ख़बरें / प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही महादेव यादव की मौत पर आज भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम का घेराव किया । 

  मृतक की पत्नी को क्षतिपूर्ति के रूप में 50 लाख एवं नगर निगम में रोजगार की मांग रखी ।

  साथ ही दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई । भाजपा के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शहर के गुरुद्वारा चौक में एकत्रित होकर जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार और निगम प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की । 

  ज्ञात हो कि आवास निर्माण की किस्त समय पर नहीं मिलने पर कौरिनभाटा के हितग्राही महादेव यादव ने पिछले दिनों किटनाशक दवाई का सेवन कर लिया था । जीवन और मौत से संघर्ष करते हुए उन्होंने परसो अंतिम सांस ली । इसके पुर्व लखोली में निर्मित पीएम आवास में निवासरत यास्मीन बानो ने आवास आबंटन नहीं होने तथा आवास से बेदखल करने के विरोध में अग्नि स्नान कर ली जिसके चलते उनकी मौत हो गई । भाजपा नेताओं ने इन दोनों मामलों पर भूपेश सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नगर निगम का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया । अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र रामटेके सहित मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्तिथि रही

YOUR REACTION?

Facebook Conversations