नवरात्र पर्व के पंचमी पर गुरुवार को मां पाताल भैरवी के मंदिर में विशेष श्रृंगार किया गया। जिले के प्रमुख आस्था के केन्द्र डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के मंदिर में पंचमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसी तरह शहर में स्थित मां पाताल भैरवी के मंदिर में विशेष श्रृंगार हुआ।
सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। देर शाम को मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल रहा। इसी तरह शहर के शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी स्थलों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। इधर सेवा पंडाल सहित मंदिरों में भंडारा का कार्यक्रम भी रखा गया था।

Facebook Conversations