भिलाई- पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय से संचालित द्विवर्षीय बीएड डिस्टेंस के सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 6 अगस्त (रविवार) को होगी। इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रवेश पत्र 25 के बाद विवि की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
दुर्ग संभाग के अंतर्गत पांच जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। चयन परीक्षा के लिए साइंस कॉलेज दुर्ग, दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, बलोद, कवर्धा और बेमेतरा शासकीय कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां परीक्षार्थी चयन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इधर परीक्षार्थियों को परीक्षा की तारीख के बारे में जानकारी दी जा रही है। वे ऑनलाइन भी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए संबंधित कॉलेजों में हेल्पडेस्क भी बनाया गया है।

Facebook Conversations