रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग के गुढ़ियारी स्थित केंद्रीय भंडार में कल लगी भीषण आग को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह आग लगी नहीं है बल्कि आग लगाई गई है. मुख्यमंत्री का विभाग है, मुख्यमंत्री के विभाग में बड़ा घोटाला हुआ है. इसी को दबाने के लिए यह आगजनी की गई है. सारे अफसर ,मंत्री ,नेता उसे दबाने में लगे हैं. इसके साथ ही दीपक बैज ने अन्य मुद्दों पर अपना बयान दिया है.
मीडिया से चर्चा करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी के पास जनता के पास जाने के लिए महंगाई, बेरोजगारी, कालाबाजारी का कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए बीजेपी भगवान राम का मुद्दा लेकर जनता के बीच जा रही है और आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही. इसका लोकसभा में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. जनता ने मन बनाया देश में कांग्रेस की सरकार बनाना है.

Facebook Conversations