फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का हो गया है शुभारंभ....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

  दुर्ग- जिले में स्वीप कमेटी के द्वारा '’मोर वोट, मोर अधिकार, मोर जिम्मेदारी’'इस टैग लाइन के साथ 2 अगस्त 2023 को प्रारंभ किया गया। जिसमें 10 विद्यालयों के छात्र छात्राओं के द्वारा गांधी पुतला से जेल तिराहा  तक मानव श्रृंखला बनाकर बैनर पोस्टर के साथ लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया। इसी कड़ी में कॉलेज की लगभग 300 छात्राओं के द्वारा  सेक्टर 9 स्क्वायर से सेक्टर 7 तक स्कूटी रैली निकाली गई। 

Image

इन्होंने फ्लैग, पोस्टर के माध्यम से न केवल लोगों को मतदान देने हेतु प्रेरित किए बल्कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु संदेश दिए इस पूरे कार्यक्रम को जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ  सिन्हा  जिला पंचायत के सीईओ  अश्वनी देवांगन एवं वन मंडल अधिकारी  शशि कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल की पूरी टीम उपस्थित थे।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations