इन दिनों दुर्गा पूजा (Durga Pooja) चल रही है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) दुर्गा मां के दर्शन के लिए दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची हुईं थी। मंगलवार को काजोल की एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें एक्ट्रेस अपने अंकल से काफी टाइम बाद मिलकर इमोशनल होते हुए दिखाईं दी थी। इस बार एक्ट्रेस का उनके बेटे युग (Yug) के साथ वीडियो सामने आया है। इस दौरान एक्ट्रेस की मां तनुजा (Tanuja) और बहन तनिशा मुखर्जी (Tanisha Mukherjee) भी नजर आईं।
\ काजोल का युग के साथ वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में युग और काजोल पारंपरिक आउटफिट में दिखायी दिए। काजोल ने नीले रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी हुई थी जबकि युग ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था। पूजा पंडाल में काजोल और युग के बीच बातचीत होती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में काजोल, युग को गले लगाते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

Facebook Conversations