पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने किया नृत्य:अपनी संस्कृति का मान-सम्मान बढ़ाने जिले में पहली बार हुआ सुआ महोत्सव, लोगों ने की इसकी सराहना
त्वरित खबरे

बड़े शहरों की तर्ज पर सुआ महोत्सव का आयोजन पहली बार शुक्रवार रात को नया बस स्टैंड के ऊपर ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। छत्तीसगढ़ की इस नृत्य गीत की परंपरा के संरक्षण को लेकर भावना फाउंडेशन के तत्वाधान में महिलाएं सुआ नृत्य काे संरक्षित करने आगे आई। भावना फाउंडेशन की प्रमुख सदस्य शिक्षिका कादंबिनी लोकेश पारकर यादव ने सुआ महोत्सव की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में 2 दिन के बजाय 5 दिन तक सुआ महोत्सव करने का लक्ष्य रखा गया है। दीपावली से पहले अब आने वाले दिनों में हर साल इसका आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कई लोग भी साथ देने के लिए सहमत हुए हैं।

हम देखते हैं कि सभी प्रांत के लोग अपनी संस्कृति को बहुत आगे बढ़ाते हैं। लेकिन हम छत्तीसगढ़िया लोग इस मामले में पीछे रह जाते हैं। इसलिए हमने सोचा कि हम अपनी संस्कृति का मान, सम्मान बढ़ाने के लिए उन परंपराओं को खुद निर्वहन करते हुए आने वाली पीढ़ी को भी संदेश देंगे और अपनी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देंगे। पर बाकी अन्य प्रांत के कल्चर मनाएंगे भी और मान भी देंगे, पर बात आगे बढ़ाने की है तो सिर्फ अपने छत्तीसगढ़ के कल्चर को ही बढ़ाएंगे। सुआ नृत्य छग की संस्कृति का अहम हिस्सा है।

स्टेडियम में हाेना चाहिए सुआ महोत्सव
सुआ महोत्सव के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने महिलाओं के इस आयोजन को सराहा और खुद भी उनके साथ सुआ नृत्य में थिरकते नजर आए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने भी इस आयोजन से खुश होकर मंशा जाहिर की कि आने वाले समय में बालोद के स्टेडियम में ऐसे सुआ महोत्सव का आयोजन हो। इसके लिए पूरा प्रयास व सहयोग करेंगे। विशेष अतिथि बंटी विनोद शर्मा, कन्या शाला के प्राचार्य अरुण साहू, छाया देवी टेकाम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भावना फाउंडेशन के प्रमुख दीपक थवानी ने की।

कार्यक्रम में पार्षद चमेली धनेश साहू, धनेश्वरी पूनाराम ठाकुर व दीप्ति विनोद शर्मा, गायत्री पूर्णानंद साहू, राजेश्वरी हेमंत तिवारी, विनोदनी राजेन्द्र यदु, ममता संदीप श्रीवाश, शिव मनोज श्रीवास्तव, सुमन कमल हरदेल, सीमा राजेश देशमुख, सुमन दुबे, नीलम सुरेश रावटे, युरेका साहू, अनिता लोमश साहू, साक्षी यादव, पूर्वी टाटिया, अनशिका छोटी बेबी, चंदशेखर तिवारी, ह्यूमन लाल साहू सहित अन्य लोगों का सक्रिय रूप से सहयाेग रहा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations