पद्मनाभपुर पुलिस चौकी अंतर्गत शीतला तालाब बोरसी में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे दामाद पारा उरला निवासी 5 वर्षीय खुशयाली का शव मिला। वह एक दिन पहले बुधवार की दोपहर अचानक घर से कहीं चली गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बच्ची की डूबने से मौत हुई।
बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका खुशयाली के पिता पंचम भैया उर्फ कोचो निवासी की वर्ष 2020 में मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली। बच्चों को छोड़कर चली गई। इसके बाद खुशयाली, उसकी दो बहन और दो भाई अपनी बुआ सपना के साथ अटल आवास दामादपारा उरला में रहने लगे। 1 हफ्ते पहले सपना, खुशयाली समेत उसके भाई बहन के साथ देवार पारा आ गए थे।

Facebook Conversations