ओएचपी बी में सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर आपरेट किया जा रहा था रोलर ड्राइव
त्वरित खबरे

औद्योगिक स्वास्थ एवं सुरक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर केके द्विवेदी ने ओएचपी बी में दबिश दी। इस दौरान कन्वेयर बेल्ट को घुमाने वाले रोलर ड्राइव का निरीक्षण किया। रोलर ड्राइव में फेंसिंग नहीं होने पर विभागीय अफसरों को फटकार लगाई और तत्काल फेंसिंग करने के निर्देश दिए। जिसके बाद प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए रोलर ड्राइव के आसपास एरिया में फेंसिंग किया। दैनिक भास्कर ने 27 अक्टूबर को ओएचपी बी में सुरक्षा नियमों को दरकिनार करते हुए कन्वेयर बेल्ट से घुमाने वाले रोलर ड्राइव को आपरेट किए जाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

जिसे संज्ञान में लेते हुए औद्योगिक स्वास्थ एवं सुरक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर केके द्विवेदी ने 30 अक्टूबर को ओएचपी बी में दबिश दी और मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कन्वेयर बेल्ट एरिया में रा मटेरियल लोडिंग और अनलोडिंग का काम असुरक्षित ढंग से कराया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने विभाग अधिकारी को फटकार लगाते हुए तत्काल खामी को दूर करने के निर्देश दिए।

लाइसेंस के लिए भी प्रक्रिया करने के निर्देश

इसके अलावा ओचएपी बी ने उत्पादन शुरू होने के चार साल बाद भी फैक्ट्री लाइसेंस नहीं लिया है। इस पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल इस दिशा में प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। जिसके बाद विभागीय अफसर लाइसेंस के लिए जरुरी दस्तावेज जुटाने में लग गए हैं। ताकि जल्द से जल्द फैक्ट्री लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations