नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल के दिशा निर्देश पर लगातार जिला  में चलाया जा रहा यातायात जागरूकता अभियान
त्वरित खबरें - माधुरी मंडावी

खैरागढ़- दिनांक 09फरवरी  2024 को जिले के पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल (आईपीएस) के निर्देशन में जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारु से संचालित करने एवं मृत्यु गंभीर चोट जैसी बड़ी दुर्घटनाओं को रोकने हेतु  जिले के सभी थानों एवम यातायात शाखा खैरागढ़ को आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ जिसके परिपालन में यातायात पुलिस खैरागढ़ एवं थाना ठेलकाडीह, खैरागढ़ ,छुई खदान ,गंडई थानों के द्वारा चालान नहीं समाधान का मूल मंत्र ध्यान में रखते हुए लोगों को हेलमेट लगाने के महत्व को बताते हुए हेलमेट लगाने से होने वाले छती एवं चालान से मुक्ति के बारे में बता कर चालान नहीं समाधान यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया जिससे प्रेरित होकर ग्रामीण सहकारी बैंक खैरागढ़ में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सभी वर्ग के ग्रामीणों ने स्वेच्छा से हेलमेट क्रय कर पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान को सफल बनाया है ।प्रथम चरण में इसी प्रकार के चालान नहीं समाधान जैसे यातायात जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं इसके पश्चात द्वितीय चरण में पुनः यातायात के नियमों के अवहेलना करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी इसकी भी समझाइश दिया जा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations