राजनांदगांव- पुराना हास्पिटल परिसर में मौजूद नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगा ली। बेसुध युवक को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मुताबिक गौरी नगर निवासी जावेद चौहान को शराब की लत छुड़ाने केंद्र में दाखिल किया गया था, जहां 14 जून की शाम उसने अपने ही गमछे से गर्दन को कसकर फांसी लगा ली। युवक परिसर में ही बेसुध पड़ा था, जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Facebook Conversations