निर्वाचन सम्बंधित शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

       मोहला 21 मार्च 2024।  आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए शिकायत कंट्रोल रूम जिला मोहला मानपुर अं.चौकी की स्थापना की गई है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन अथवा अन्य किसी चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 में फोन करके अपनी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। यह टोल फ्री नंबर सुबह 9:00 से रात 9 तक सक्रिय रहेगा। साथ ही आम नागरिक सिविजिल एप्प के माध्यम से भी अपनी शिकायत निर्वाचन कार्यालय को दर्ज करा सकते हैं। जिसका निराकरण शीघ्र किया जाएगा। वोटर पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन के द्वारा भी शिकायत या समस्या दर्ज कर सकते है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations