निर्वाचन कार्य हेतु शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी का संपूर्ण परिसर अधिग्रहित
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग, 17 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू कार्य संपादन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सामग्री वितरण/वापसी एवं मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम तथा आवश्यकतानुसार निर्वाचन संबंधी अन्य कार्यों के संपादन हेतु  शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी के संपूर्ण परिसर का अधिग्रहण निर्वाचन कार्य समाप्ति अवधि तक के लिए किया है।

Image

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  चौधरी के आदेशानुसार उक्त महाविद्यालय परिसर को निर्वाचन कार्य के लिए संबंधित कार्य विभाग को सुव्यवस्थित आरक्षित रखने एवं भारसाधक अधिकारी का नाम तथा कार्यालय परिसर की चाबी रखने वाले जिम्मेदार अधिकारी का नाम एवं पदनाम सहित जानकारी आज ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने कहा गया है। निर्वाचन कार्य हेतु किसी भी समय इसकी आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सकता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations