निर्मला सिन्हा को मिला स्मार्टफोन एवं डेजी व्हील प्लेयर....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

 दुर्ग- कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने समाज कल्याण विभाग से संचालित योजना के अंतर्गत कुमारी निर्मला सिन्हा पिता  हरीराम सिन्हा निवासी ग्राम घोटवानी विकासखंड धमधा जिला दुर्ग को स्मार्टफोन एवं डेजी व्हील प्लेयर विथ वॉइस रिकार्डर प्रदाय किया।

दिव्यांग निर्मला सिन्हा बी.ए. द्वितीय वर्ष डिग्री गल्स कॉलेज कालीबाड़ी रायपुर की नियमित छात्रा है, जो कि 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित दिव्यांग होने के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प के साथ रायपुर के हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखी है। स्मार्ट फोन एवं डेजी व्हील प्लेयर विथ वाईस रिकार्डर मिलने से उन्हें पढ़ाई करने में आसानी होगी। निर्मला ने इसके लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर मीणा का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक कमलेश कुमार पटेल एवं नोडल अधिकारी जंतराम ठाकुर उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations