दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र के थाना पाटन, उतई, अंडा और मचांदुर चौकी का निरीक्षण किया। पाटन थाना में एसपी ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली। जरायम, शिकायत बुक, माल खाना, थाना परिसर की साफ-सफाई आदि की जानकारी। रजिस्टर चेक किया। स्टाफ से भी रूबरू होकर उनसे बातचीत की।
इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस लक्ष्मण तिवारी, एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर, उतई प्रभारी मनोज प्रजापति, पाटन थाना प्रभारी राजकुमार लहरे, रानीतराई थाना प्रभारी ऐनु देवांगन व अन्य मौजूद रहे।

Facebook Conversations