निबंध स्पर्धा : दिग्विजय कॉलेज के रजिस्ट्रार परगनिहा पुरस्कृत...
त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

राजनांदगांव- हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर अंतर महाविद्यालयिन निबंध स्पर्धा का 2 वर्ग में आयोजन किया गया। प्रथम वर्ग विद्यार्थियों के लिए एवं द्वितीय वर्ग 7 जिलों के नागरिकों के लिए था। विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले 7 जिलों में दुर्ग, बेमेतरा, राजनादगांव, बालोद, कवर्धा, खैरागढ़, चौंकी के नागरिकों सहित अफसरों एवं कर्मचारियों ने निबंध भेजा था।

निबंध का विषय छत्तीसगढ़ में पर्यावरणीय प्रबंधन था। दिग्विजय कॉलेज के रजिस्ट्रार दीपक परगनिहा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विगत वर्ष 2022 की स्पर्धा में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर ने हर्ष जताया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations