त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
रायपुर। NEWS 24 MG-CG और लल्लूराम डॉट कॉम के चेयरमैन नमित जैन और डॉयरेक्टर अमित जैन ने सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बने. चेयनमैन नमित जैन और डॉयरेक्टर अमित जैन ने राजातालाब स्थित नूरानी चौक मतदान केंद्र में मतदान किया. मतदान करने के पश्चात चेयरमैन नमित जैन ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान है. बड़ी संख्या में लोग तेज धूप में अपने घरों से निकल के आ रहे हैं, और मतदान कर रहे हैं. हमने भी मतदान किया है और लोकतंत्र का सम्मान किया है. मैं सभी रायपुर जिले के रहवासियों से अपील करता हूं कि लोकतंत्र के इस त्योहार में शामिल हों, और अपना कीमती वक्त निकालकर मतदान करें.रायपुर में वोटिंग परसेंट को लेकर चेयरमैन नमित जैन ने कहा कि इस बार रायपुर में जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने तेज धूप को ध्यान में रखते हुए अच्छी व्यवस्था की है. सभी जगह पंडाल लगाए गए है. गर्मी को देखते हुए कूलर और पंखे की भी व्यवस्था की गई है. सभी मतदान स्थल में छांव, जूस, ठंडा पानी की व्यवस्था की गई है. लोग धूप को देखते हुए रुके नहीं, सभी मतदान करने अपने नजदीकी मतदान स्थल पहुंचे और मतदान करें.

Facebook Conversations