मोहन नगर थाना अंतर्गत अंजोरा-नेहरूनगर बायपास रोड पर धमधा नाका के करीब निर्माणाधीन अस्पताल के सुरक्षाकर्मी सन्नी जॉन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। बुधवार की सुबह 7 बजे अस्पताल परिसर में शव पड़ा देकर सुपरवाइजर सूरज कुमार ने पुलिस को सूचना दी।
मौके से पुलिस को एक युवक के शर्ट का बटन मिला है। उसके कपड़े भी फटे हुए थे। वह वहीं काम करता है। पुलिस ने काम करने वाले 9 अन्य कर्मियों को हिरासत में लिया है। उनके पूछताछ जारी है। कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शंका है कि पुरानी रंजिश या मंगलवार रात आपसी विवाद में हत्या की गई है। चोरी और लूट के इरादे भी हत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इधर 15 दिन पुरानी एक अन्य घटना में भी पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज है। वाम्बे आवास उरला में लावारिस में मिले युवक की भी हत्या हुई थी।
रिसाली का रहने वाला था मृतक सन्नी, जांच जारी
एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि निर्माणाधीन अस्पताल में मृतक सन्नी (50 वर्ष) काम करता था। वह रिसाली का रहने वाला था। सन्नी 1 नवंबर से अस्पताल में गार्ड की नौकरी कर रहा था। उसकी रात 8 से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी रहती थी। अस्पताल की बिल्डिंग में चौकीदार के साथ बिहार और बालोद के 9 मजदूर भी रहते थे। मंगलवार की रात करीब 9 बजे गार्ड बिल्डिंग पहुंचा था।
एक अन्य घटना में पीटकर हत्या, कुत्तों ने नोंच खाया
8 नवंबर को उरला स्थित शराब दुकान के सामने वाम्बे आवास निवासी आकाश साहू का शव पड़ा मिला था। दो दिन तक मृत अवस्था में लावारिस हालत में पड़े होने की वजह से शव को कुत्तों ने नोंच खाया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद पीएम कराया। मंगलवार को पीएम रिपोर्ट से पता चला है कि आकाश के शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर हैं। इसके आधार पर पुलिस जांच जारी है।

Facebook Conversations