मुनिस्पल स्कूल प्रांगण में बैदिक होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा
त्वरित ख़बरें - माँ पंचगव्य चिकित्सा व अनुसंधान केन्द्र ग्राम लीटिया के मार्ग दर्शन से ,

माँ पंचगव्य चिकित्सा व अनुसंधान केन्द्र ग्राम लीटिया के मार्गदर्षन से राजनांदगांव शहर के मध्य स्थित मुनिस्पल स्कूल प्रांगण में बैदिक होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा।

देषी गोवंष के गोवर के कंडों से जलेगी होली, सैंकड़ो की संख्या में जलेगे गौघृत के दीप, औशधीय लकड़ियों का उपयोग किया जाएगा जिससे पॉल्युषन और संक्रमण भी दूर होगा।

पर्यावरण रक्षण, गौरक्षा और कोरोना महामारी  वायरस की रोकथाम को ध्यान में रखते हुवे गत 8मार्च को महावीर चौक में अनुसंधान केन्द्र द्वारा आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि, होलिका दहन का आयोजन शहर के मध्य स्थित मुनिस्पल स्कूल  मैदान में किया जाएगा। पिछले बार वैदिक होली का आयोजन ग्राम लीटिया में रखा गया था जिसके चलते शहरवासियों को उसका लाभ नहीं मिल पाया था। अतः इस कमी को पूरा करने के लिए ही वैदिक होलिका दहन का आयोजन शहर के मध्य में रखा गया है। ज्ञात हो कि वैदिक होली प्राचीन परम्पराओं के अनुसार मनाई जाती है इसमें होलिका दहन से लेकर होली के रंग तक के उपयोग में पर्यावरण सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखा जाता है। शहरवासियों के लिए वैदिक होली आयोजन अनुसंधान केन्द्र द्वारा की जा रही है। उन्होंनें अपील की है कि इस भव्य वैदिक होलिका दहन में सभी शहरवासी सम्मिलित हो। अपनी प्राचीन वैदिक होलिका दहन को अपना कर अपनी सांस्कृतिक गरिमा और बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त लें।

वैदिक होलिका दहन आयोजक समिति से राधेष्याम गुप्ता (पूर्व पार्शद),राजेष गुप्ता(पार्शद), अवधेष प्रजापति(पार्शद),राज बहादुर सिंह (गोसेवक), नरेन्द्र तिवारी, धीरज द्विवेदी, राकेष सोनी के साथ अनुसंधान केन्द्र की ओर से आर्य प्रमोद, डिेष्वर साहू, हार्दिक कोटक, प्रज्ञानंद मौर्य तथा आनंद श्रीवास्तव द्वारा मुख्य जिम्मेदारी ली गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations