राजनांदगांव 29 मार्च 2022। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए मतदाता सूची विक्रय हेतु दर निर्धारित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता सूची की कुल मुद्रित पृष्ठों की संख्या 9 हजार 243 है। प्रति पृष्ठ 1 रूपए दर निर्धारित किया गया है। कोई भी व्यक्ति निर्धारित मूल्य जमा कर मतदाता सूची क्रय कर सकते हैं। राशि का भुगतान शासकीय कोषालय (स्टेट बैंक कलेक्टोरेट शाखा राजनांदगांव) में शीर्ष 0070 अन्य प्रशासनिक सेवाएं, 02 निर्वाचन, 101 निर्वाचन फार्म में चालान की प्रति जमा कर मतदाता सूची क्रय कर सकेंगे।
त्वरित ख़बरें -

Facebook Conversations