मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात जवान ने सुबह-सुबह की अंधाधुंध फायरिंग, एसएसपी बोले- तमाम पहलुओं पर की जा रही जांच…
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

नवा रायपुर के मंत्रालय और पीएचक्यू सुरक्षा में लगे पुलिस जवान के अंधाधुंध गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है, हालांकि, गोली चलाने जाने से कोई हताहत नहीं हुआ है. मामला राखी थाना क्षेत्र का है. 

जानकारी के अनुसार, मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात 14th बटालियन में पदस्थ आरक्षक राकेश यादव ने सुबह 6-7 बजे करीब 12 राउंड फायर किए. गोली चलाए जाने का कारणों का अब तक पता नहीं चला है.

Image

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा में तैनात आरक्षक राकेश यादव के साथ अन्य तीन जवान भी सुबह ड्यूटी पर तैनात थे. पुलिस ने आरक्षक के पास से इंसास रायफल जब्त किया है. जिससे 12 राउंड फायरिंग की गई है. रायफल वन बाय वन मोड में थी. इसीलिए ऐसा माना जा रहा है कि आरक्षक ने जानकर 12 राउंड हवाई फ़ायरिंग की है.

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नवा रायपुर PHQ की सुरक्षा में तैनात जवान से गोली चली है. किन कारणों से फायर हुआ है, दुर्घटनावश गोली चली या कोई और कारण है, इन सब तमाम पहलुओं की जाँच की जा रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations