मनेन्द्रगढ़ में सनसनी! रेलवे लाइन किनारे नाले में मिला युवक का शव, मची अफरा-तफरी....
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोटिंग

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है। उसका शव वार्ड नंबर 14 में शारदा मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे स्थित नाले में मिला।

शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

सुबह नाले में युवक का शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मौत की वजह अभी रहस्य

फिलहाल राकेश यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत हादसा है, आत्महत्या या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations