बीएसपी के इनफोर्समेंट की टीम ने बुधवार को कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई ने करते हुए तीन मकान और 4 दुकानों को खाली कराया। कार्रवाई की शुरुआत सेक्टर-8 से की गई। यहां मकान नंबर 1-ई, सड़क 57 के मकान को सेक्टर-7 निवासी जावेद ने कब्जा कर रखा था। वह किराए पर देकर किराया भी वसूल रहा था।
इनफोर्समेंट टीम ने उसे मकान खाली करने के लिए कई बार नोटिस जारी किया लेकिन कब्जेधारी ने मकान खाली नहीं किया। इसके बाद 10 नवंबर को टीम ने कार्रवाई करते हुए मकान को खाली कराया। इसी सेक्टर में मकान नंबर 2-सी, सड़क 26 को भी खाली कराने के बाद इंक्वायरी कार्यालय के सुपुर्द किया गया।
इसके बाद इनफोर्समेंट की टीम सेक्टर 7 पहुंची। यहां सड़क 26 आवास क्रमांक 5A को भी अवैध कब्जा से मुक्त करा कर मेंटेनेंस आफिस को सौंपा गया। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर 9 मार्केट के मटन दुकान क्रमांक 27, दुकान क्रमांक 29, दुकान क्रमांक 30 तथा दुकान क्रमांक 31 जिसकी डिग्री आदेश माननीय संपदा न्यायालय द्वारा पारित किया गया था। इन सब दुकानों को भी खाली कराकर संपदा न्यायालय द्वारा सील किया गयाl इंफोर्समेंट विभाग के प्रभारी डीजीएम केके यादव ने कहा कि अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इसे लेकर प्रबंधन द्वारा मुहिम चलाई जा रही है।

Facebook Conversations