भारी बारिश केचलते महाकौशल के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ और बारिश केचलते मंडला और डिंडोरी में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। कई नदियां खतरे केनिशान से ऊपर बह रही हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई हाईवे का संपर्क टूटा गयाहै।
जबलपुरः मानसून के सक्रिय होनेके कारण महाकौशल के जिलों में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने महाकौशल केजिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। नर्मदा सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपरबह रही है। मंडला औरडिंडोरी में बारिश के कारण स्कूलों में 5 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। नदी केपुलों में पानी होने के कारण कई जिलों के बीच सड़क संपर्क टूट गया है।
बाढ़ से कई हाईवे मेंयातायात ठप - डिंडोरी जिले के गोरखपुर कस्बे के पास सिवनी नदी कापुल डूबने से जाने के कारण जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे बंद हो गया है। खरमेर नदीके बढ़े जलस्तर के कारण अमरपुर जनपद का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। थावर नदी उफान पर हैऔर पानी पुल के उपर पहुंच गया है। जिससे कारण पिंडरई से केवलारी मार्ग पर आवागमनबंद है।
जिला अस्पताल और घरमें घुसा पानी - बारिश के कारण शहर की सड़कें तालाब में तब्दील होगयी है। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। अस्पताल परिसर में घुटने तकपानी भरने से परेशानी हो रही है। नगर पालिका कर्मचारी जेसीबी मशीन का उपयोगकर पानी निकाल रहे हैं।
औसत से दोगुनी बारिश - मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 118.2 मिलीमीटर वर्षा दर्जकी गई। डिंडौरी में सर्वाधिक 34.2मिलीमीटर और समनापुर में न्यूनतम 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोगुनी बारिश हुई है। इस साल बारिष का आंकडा 1633 मिलीमीटर पहुंच गयाहै। पिछले वर्ष आज के दिन तक बारिष का आंकडा आंकड़ा 822 मिलीमीटर था।
बारिश से जनजीवनप्रभावित - जबलपुर-मंडला में बारिश के कहर से लोगों को जनजीवनबुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जिले के कई गांव में पानी भरने के कारण लोग वोट केमाध्यम से सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया। नदियों के पुल में पानी होने कारणकई मार्ग में आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।
250 ग्रामीण को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया - जिला पंचायत मंडला के सीईओ श्रेयांस कुमट ने बतायाकि गांवों में बारिश का भारी भर पर ग्रामीणों की सुरक्षा का ध्यान रखा गया।सुरक्षा की दृष्टि से दस गांव के ढाई सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान मेंपहुंच गया है। लोगों के लिए पंचायत भवन में पुनर्वास केन्द्र बनाये गये थे।प्रशासन के दौरान उनके भोजन की व्यवस्था की गई। इसके अलावा तीन स्थानों में वोट केमाध्यम से रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया।
कागज की तरह बहे ट्रक - जिले की कई छोटी नदियों और नालों का पानी पुलिया पुलके ऊपर पहुंच गया था। सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे स्थानों पर यातायात प्रतिबंधित करदिया गया था। इसके अलावा बैरिकेट लगाते हुए प्रशासन और पुलिस के कर्मचारियों कोतैनात किया गया था। जिले में भारी बारिश के चलते बरेला-पड़रिया रोड पर सलैया गांवके पास हिरन नदी की बाढ़ में गैस सिलेंडरसे भरा ट्रक और भूसे से भरा ट्रक बह गए।
सड़क के नीचे से बहगयी जमीन - सीईओ ने बताया कि निवास-मार्ग में बारिश के कारण सड़कके नीचे की जमीन बह गयी थी। जिसके कारण की-रिंग जैसी स्थिति निर्मित हो गयी थी।सुरक्षा की दृष्टि से उक्त मार्ग में यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था।पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने जाकर सड़क का निरीक्षण किया गया। सड़क केमरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा।
Facebook Conversations