मैत्री बाग में 6 साल बाद आए 6 नए मेहमान बदले में एक बाघिन और दो सियार नंदन वन भेजेंगे
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

भिलाई बीएसपी के मैत्री बाग में 6 साल बाद नए मेहमान आए हैं। तीन और मेहमान सोमवार को आएंगे। एवज में जू प्रबंधन उसी दिन एक फीमेल व्हाइट टाइगर रक्षा और दो सियार जंगल सफारी के हवाले करेगा। कोविड की वजह से मैत्री बाग में लंबे समय से वन्य प्राणियों के एक्सचेंज का काम रुका हुआ था। अंतिम बार 2017 को मैत्री बाग में मेहमान आए थे। उसके बाद अन्य कारणों से एक्सचेंज कार्यक्रम टलता चला गया। राज्य के वन विभाग के साथ लंबी चर्चा के बाद मैत्री बाग से एक फीमेल व्हाइट टाइगर और दो सियार दिए जाने का निर्णय लिया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations