आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की नगरी कहे जाने वाले दंतेवाड़ा में शारदीय नवरात्रि में गरबा की धूम देखने को मिल रही है। पहली बार यहां भव्य रुप से गरबा का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुए गरबा में जिले के सैकड़ों लोग अपनी दिलचस्पी दिखाकर पहुंच रहे हैं। शारदीय नवरात्र के अष्टमी के दिन गरबा करने लगभग एक हजार से भी ज्यादा लोग पहुंचे। गुजराती गाने में लोग जमकर पैर थिरकाते हुए नजर आए।

चितालंका के क्रिकेट ग्राउंड में गुजराती परंपरा के अनुसार गरबा हो रहा है।
दरअसल, नक्सलगढ़ कहे जाने वाले दंतेवाड़ा में शारदीय नवरात्र के समय इस तरह भव्य रूप से गरबा का आयोजन पहले नहीं होता था। ऐसे में गरबा के शौकीन युवा अन्य जिले जाया करते थे। लेकिन इस शारदीय नवरात्र दंतेवाड़ा के स्थानीय युवाओं की टीम ने पहली बार यहां गरबा का आयोजन करवाया है। जिले के चितालंका के क्रिकेट ग्राउंड में गुजराती परंपरा के अनुसार हो रहे इस गरबा का लुफ्त उठाने के लिए पूरे जिले भर से लोग अब पहुंच रहे हैं। यहां तक की जिला प्रशासन के अफसर व जनप्रतिनिधि भी गरबा का आनंद लेने रोज पहुंचते हैं और जमकर पैर थिरकाते हैं।

अष्टमी को रही सबसे ज्यादा भीड़।
आखिरी दिन होगा पुरस्कार वितरण
जिस जगह गरबा का आयोजन किया जा रहा है वहां सेल्फी जोन भी बनाया गया है। बड़े शहरों की तर्ज पर यहां सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि,15 अक्टूबर को गरबा नाईट का आखिरी दिन है। यहां ड्रेस कोर्ड सहित गरबा करने वालों को पुरस्कार वितरण भी करें

Facebook Conversations