धमधा- धमधा-गंडई मार्ग पर स्थित ग्राम बिरझापुर पुलिया सोमवार की रात अचानक धसकने लगा। इसके चलते इस मार्ग से आवाजाही रोक दी गई है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक लगातार बारिश के चलते नाला उफान पर है। इसके बहाव की वजह से ही पुलिया को नुकसान पहुंचा है। संभावित खतरे को देखते हुए मार्ग से आवाजाही बंद करा दी गई है। सुरक्षा लिहाज से पुलिस की तैनाती की गई है।
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

Facebook Conversations