राजनांदगांव 14 सितम्बर 2022।
क्वांर नवरात्रि पर्व वर्ष 2022 मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में मेले के आयोजन के संबंध में 15 सितम्बर को बैठक आयोजित की गई है। बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शाम 4 बजे शुरू होगी। बैठक में क्वांर नवरात्रि पर्व वर्ष 2022 मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 26 सितम्बर 2022 से प्रारंभ होने वाले मेले में यात्रियों की सुविधा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था विषय पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संबंधितों को उपस्थित होने कहा गया है।

Facebook Conversations