कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पेंदाकोड़ो में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

       मोहला 7 मई 2024। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पेंदाकोड़ो विकासखंड मोहला में सत्र 2024-25 कक्षा 6 वी में रिक्त 18 सीट बालिकाएं हेतु प्रवेश आवेदन पत्र आमंत्रित हैं। निम्नलिखित समूह की बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। शाला अप्रवेशी/शाला त्यागी बालिकाएं, पालक/अभिभावक नहीं होने के कारण शिक्षा से वंचित बालिकाएं, आर्थिक अथवा किसी अन्य कारण से आगे की पढ़ाई से वंचित होने की संभावना, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के कारण शिक्षा से वंचित बालिकाएं,  5 किलोमीटर से अधिक की दूरी एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र की बालिकाएं, विशेष आवश्यकता वाली निशक्त बालिकाएं, ऐसी बालिकाएं जिनकी उम्र अन्य बालिकाओं से अधिक हो, कठिन भौगोलिक कारणों से प्रारंभिक शिक्षा से वंचित बालिकाएं, सहित अ.जा., अ.ज.जा., अ.पि.व. एवं अल्पसंख्यक समुदाय की बालिकाएं को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय वर्तमान में मोहला विकासखंड के ग्राम पंचायत पेंदाकोड़ो ग्राम में संचालित है। दिनांक 1 मई से 15 मई तक प्रात: 10:00 बजे से 04:00 बजे तक के के.जी.बी.वी. पेंदाकोड़ो में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर निम्नांकित दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो 2 नग, अंत्योदय राशन कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, कक्षा पांचवी उत्तीर्ण में समग्र रिपोर्ट कार्ड की सत्य प्रतिलिपि सहित दिनांक 20 मई तक जमा किया जायेगा।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations