कोरोनाकाल में मौत : मोक्ष हेतु  भागवत कथा दिसंबर में  महिला मंडलों की अच्छी पहल
त्वरित खबरे :

28/अगस्त /2022

राजनांदगांव। शहर की महिला मंडलों के द्वारा कोरोनाकाल के दौरान जिन परिवारों में परिजनों की मृत्यु हुई है, उनके मोक्ष हेतु भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय स्टेट  हाई स्कूल में 16 से 23 दिसंबर तक किया जाएगा। 

इस संबंध में स्थानीय सबरस होटल में महिला मंडलों की बैठक आयोजित की गई। इस बैैठक में महिला मंडल की प्रमुख लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किये। ओकान्हा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना दास ने बताया कि पीडि़त परिवार, अपने पूर्वजनों के नाम पर पोथी रखकर कार्यक्रम का लाभ ले सकते हैं। श्रीमती दास ने सभी सदस्यों से इस पुनित कार्य में सहभागी की अपील क ी। 

इस बैठक में कस्तूरबा महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती शारदा तिवारी, आरोग्य भारती की श्रीमती साधना तिवारी, माहेश्वरी महिला मंडल की श्रीमती अलका सुरजन, साहू महिला मंडल की पूर्णिमा साहू तथा राजपूत महिला मंडल की श्रीमती सुषमा सिंह, सहित अन्य मंडलों की पदाधिकारी उपस्थित थी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations