कोरोना में माता-पिता खोने वाले बच्चों के खाते में एकमुश्त जारी की नौ माह की राशि
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

कोरोना के दौरान जिन बच्चों ने अपने मां या पिता को खोया, उनके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने तीन योजनाएं शुरू की हैं। इसमें से दो योजनाओं में पिछले नौ माह से हितग्राही योजनाओं के लाभ के लिए चक्कर लगा रहे थे। हाल ही में महिला बाल विकास विभाग ने इन योजनाओं में शामिल हितग्राहियों को नौ माह की राशि एकमुश्त जारी की है।जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमण के दौरान कई बच्चों के ऊपर से माता या पिता का साया उठ गया था। इसके चलते केंद्र सरकार ने पीएम केयर और राज्य सरकार ने कोविड बाल सेवा योजना शुरू की थी। पीएम केयर योजना में 32 बच्चों के आवेदन स्वीकृत हुए। इन्हें 18 वर्ष की आयु तक चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने हैं। इसी तरह कोविड बाल सेवा के तहत 56 बच्चों के आवेदन स्वीकृत हुए, जिन्हें हर माह चार हजार रुपये मिल रहे हैं। लेकिन अप्रैल से दिसंबर 2023 तक दोनों योजनाओं में राशि नहीं आई।महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि इन नौ माह की राशि के लिए पिछले माह ही बजट जारी हुआ था। इसके बाद सभी हितग्राहियों को नौ माह की राशि एकमुश्त जारी कर दी गई है। वर्तमान में पीएम केयर में 24 और कोविड बाल सेवा में 48 बच्चों को राशि जारी हो रही है, बाकी के हितग्राही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations