कोरोना का कहर थमने लगा:3 नए कोरोना मरीज मिले पहले के 2 मरीज रिकवर
त्वरित खबरे

31 दिन बाद गुरुवार को कचांदुर कोविड अस्पताल में 1 पॉजीटिव मरीज भर्ती हुआ है। रायपुर के निजी अस्पताल में हुई आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसे दुर्ग के कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। शाम में इस मरीज को पुन: रायपुर के दूसरे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इसके अलावा कुल 3 नए कोरोना मरीज मिले हैं। पहले मिले 2 मरीजों की रिकवरी भी हुई है। नए मरीजों से अब तक मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 96971 हो गई है। इसमें 95117 मरीज रिकवर हुए और 1802 ने दौरान इलाज या होम आइसोलेशन में दम तोड़ दिया है। अब जिले में एक्टिव मरीज 52 रह गए हैं। गुरुवार को जिले के 1101 संदिग्ध सैंपलों की जांच की गई है। इसमें कुल 3 सैंपल पॉजीटिव मिले हैं। जांच जाने वाले इन सैंपलों कुछ आरटीपीसीआर, कुछ की ट्रू-नॉट और कुछ एंटीजन किट के हैं। तीनों विधि से हुई जांच में तीन संक्रमित मिले हैं। इधर लगातार मरीज मिलने के बाद विभाग भी अलर्ट हो गया है।

दुर्ग जिले में रायपुर से केवल एक मरीज कम
प्रदेश में सबसे ज्यादा 53 एक्टिव मरीज रायपुर में हैं। इससे मात्र एक कम यानी कि 52 दुर्ग में हो गए हैं। तीसरे नंबर पर रायगढ़ आ रहा है। वहां 38 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवही, बलरामपुर, सुकमा और नारायणपुर कोरोना मुक्त हो गए हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations