कोरोना अपडेट:कोरोना के 5 नए मरीज मिले, 7 मरीज हुए ठीक
त्वरित खबरे

जिले में शुक्रवार को कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। ये मरीज 797 लोगों की टेस्टिंग के बाद सामने आए हैं। इस तरह 5 नए मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 96399 हो गई है। नए मरीज के मिलने के साथ ही 7 कोरोना संक्रमित रिकवर भी हुए हैं।

मरीजों के ठीक होने और नए मरीज मिलने के बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या 33 हो गई है। इस प्रकार जिले में कोरोना का संक्रमण स्थिर बना हुआ है। पिछले करीब 10 दिनों से संक्रमितों की संख्या 30 से 40 के बीच बनी हुई है। फीवर क्लीनिक में संदिग्धों की जांच जारी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations