कोरोना -: 4 नए कोरोना संक्रमित मिले अब एक्टिव केस 40 रह गए
त्वरित खबरे

जिले में सोमवार को कोरोना के चार नए संक्रमित मिले हैं। ये मरीज 1248 लोगों की जांच में सामने आए। इसके पहले तीन दिन तक दिवाली त्योहार होने की वजह से टेस्टिंग में काफी कम रही। सोमवार को ज्यादा टेस्टिंग की गई। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 96904 हो गई है। कोई भी मरीज आज रिकवर नहीं हुआ। इधर एक्टिव मरीजों की संख्या में जरूर कमी आई है। वर्तमान में एक्टिव केस 40 हो गए हैं। यह आंकड़ा पिछले दिनों 50 के पार पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए गए हैं। सभी अस्पतालों को अपडेट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा रोजाना के सामने आने वाले मरीजों के बारे में लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।

रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में भी नियमित जांच की जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि भीड़ वाली जगह पर जहां तक हो सके न जाएं। मास्क का नियमित उपयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन का पालन करें। इधर बाजारों में भीड़ पहले की तुलना में कम हुई है। इसके अलावा सर्दी-बुखार के मरीज जरूर बढ़े हैं, जो नियमित रूप से सरकारी और निजी अस्पतालों तक जांच के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि बुखार होने पर जांच जरूर कराएं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations