कोरबा- युवती ने बीच सड़क मनचले को पीटा: नशे में कर रहे थे छेड़खानी, लोगों ने पकड़ा; दोस्त को पिटता देख दूसरा भाग निकला…
त्वरित खबरे

 शुक्रवार शाम बीच सड़क पर जमकर थप्पड़ चले। युवती ने एक मनचले की पिटाई कर दी। उसे थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। इस दौरान दोस्त को पिटता देख दूसरा युवक मौका देख वहां से भाग निकला। दोनों युवक शराब के नशे में धुत होकर युवती से छेड़खानी कर रहे थे। तभी लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान उसे थाने ले जाने लगे, लेकिन वह भी भाग निकला। फिलहाल, मामले में FIR नहीं दर्ज कराई गई है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

दरअसल, घंटाघर के पास स्थित चौपाटी पर शुक्रवार शाम को काफी भीड़ थी। इसी दौरान नशे में धुत दो युवक पहुंचे और वहां एक लड़की से छेड़खानी करने लगे। इस पर लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने एक लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। युवती ने भी लड़के को थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। लड़के को पिटता देख, उसका दोस्त भाग निकला। इसके बाद लोग लड़के को थाने ले जाने लगे, लेकिन मौका देख वह भी भाग निकला।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations