कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों के मध्य किया कार्य विभाजन
त्वरित खबरे

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर विनायक शर्मा को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। वे न्यायालयीन प्रकरणों की सुनवाई एवं परीक्षण उपरांत अंतिम आदेश के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका क्षेत्र में मत्स्य पालन के लिए जल क्षेत्र लीज पर प्रदान किए जाने के संबंध में प्रस्तुत अपील, पुनरीक्षण, पुनर्विलोकन प्रकरण, बंदोबस्त लेखों में सुधार संबंधी समस्त मामले, भू-अभिलेखों में सुधार संबंधी समस्त मामले, कतिपय वृक्षों का काटने की अनुमति, कतिपय वृक्षों को बिना अनुमति काटने संबंधी मामले, इमारती लकड़ी को काटने की अनुमति, चिटफंड कंपनी द्वारा धोखाधड़ी किए जाने संबंधी मामले, भू-अर्जन प्रकरणों में मुआवजा संबंधी मामले, सक्षम अधिकारी नगर भूमि सीमा बालोद अधिनियम समाप्ति उपरांत शेष अनुषांगिक कार्यवाही हेतु, रोस्टर के अनुसार निरीक्षण, जिले के सभी विभागों के कार्यों के समन्वय अधिकार, सूखा राहत एवं पुनर्वास शाखा केवल प्रशासनिक स्वीकृति हेतु नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत होगी।

नजूल शाखा के प्रकरणों एवं नस्तियों तथा पट्टे के नवीनीकरण का कार्य, जिले के सभी विभागों के निरीक्षण रोस्टर प्राप्त करना एवं उनका पालन कराना नगर भूमि सीमा शाखा, भाड़ा नियंत्रण शाखा, भाड़ा नियंत्रण अधिकारी से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य कार्य में भार-साधक अधिकारी, कृषि उपज मण्डी जिला बालोद, जिला सत्कार शाखा के कार्य का पर्यवेक्षण, कानून व्यवस्था संबंधी वरिष्ठ कार्यालयों के पत्राचार नीतिगत एवं महत्वपूर्ण नस्तियां जिला दंडाधिकारी को प्रस्तुत होंगे। अंग्रेजी माध्यम स्कूल की जिम्मेदारी सिल्ली थॉमस को सौंपी गई: डिप्टी कलेक्टर सिल्ली थॉमस को अधीक्षक, सहायक अधीक्षक शाखा, आडिट निरीक्षण, लाइसेंस शाखा, लोक सेवा गारंटी, चिप्स, च्वाइस एवं एनआईसी शाखा, लोक सेवा केन्द्र, सचिव जिला साक्षरता समिति, सांख्यिकी जुडीशियल शाखा, सिविल सूट व्यवहार वाद, उच्च न्यायालय से संबंधित याचिका की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य कार्य में नोडल अधिकारी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही वे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। डिप्टी कलेक्टर गंगाधर वाहिले को प्रपत्र शाखा, भूअर्जन शाखा, पासपोर्ट शाखा, आवक-जावक शाखा, नागरिकता एवं पासपोर्ट संबंधी, मुख्य प्रतिलिपिकार शाखा, आंग्ल अभिलेखागार शाखा, अभिलेख कोष्ठ हिन्दी अभिलेखागार, जनसंपर्क शाखा, बाल श्रमिक एवं बंधक शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दी गई नई जिम्मेदारी: विनायक शर्मा को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी का प्रभार

किसान न्याय योजना अभिषेक दीवान के पास

डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान को वित्त एवं स्थापना, आहरण एवं संवितरण अधिकारी एवं प्रशासनिक कार्य, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख शाखा, परिवर्तित भूमि शाखा, पेंशन प्रकरण, कलेक्टर प्रस्तुतकार शाखा, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, पर्यटन मण्डल से संबंधी कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य कार्य में कोविड-19 से संबंधी समस्त कार्यों का संपादन, प्रभारी अधिकारी जिला रोजगार कार्यालय, नोडल अधिकारी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नोडल अधिकारी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही वे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगें। डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान को जिला प्रोटोकॉल अधिकारी, कलेक्टर के वाहन, अन्य कार्य हेतु पीओएल पर्ची हस्ताक्षर करने। अन्य कार्य:- नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, प्रभारी अधिकारी चिटफंड प्रकरण, प्रभारी अधिकारी महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगें।

अमित श्रीवास्तव उप जिला निर्वाचन अधिकारी हाेंगे

डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सामान्य एवं स्थानीय निर्वाचन, जिला जनगणना अधिकारी, राजस्व मोहर्रिर शाखा, राज्य आपदा मोचन निधि, राहत एवं बाढ़ नियंत्रण अधिकारी, राजस्व लेखा शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा एक, दो एवं तीन, शासकीय आवास आबंटन, कोआर्डिनेशन मीटिंग, अन्य कार्य:- प्रभारी अधिकारी खाद्य विभाग, प्रभारी अधिकारी जिला विपणन कार्यालय, प्रभारी अधिकारी नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिप्टी कलेक्टर मनोज मरकाम को मुख्यमंत्री जनचौपाल, जिला जनचौपाल, ग्राम सुराज, नगर सुराज, विकास यात्रा, पीजीएन, आयुक्त, मंत्री भ्रमण, कलेक्टर भ्रमण, समय सीमा एवं शासन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण, शिकायत शाखा, जिला सतर्कता अधिकारी, विभागीय जांच अधिकारी, भूअर्जन शाखा, मुख्यमंत्री घोषणा, जिला नाजरात शाखा, मुख्यमंत्री संजीवनी सहायता कोष, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान, मुख्यमंत्री सहायता कोष, जाति निवास एवं अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन, सूचना का अधिकार एवं जिला जन सूचना अधिकारी, अल्प बचत शाखा, बीस सूत्रीय, पन्द्रह सूत्रीय, अल्पसंख्यक कल्याण शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations