कलेक्टर ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र और लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण किया
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

लाइवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षणार्थी बच्चों व महिलाओं से की बातचीत उनका कुशलक्षेम पूछा साफ-सफाई पर दिया बल

बेमेतरा 05 अप्रैल 2024/- कलेक्टर रणबीर शर्मा आज जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) और लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण किया कर जायजा लिया।

कलेक्टर ने रूम का जायजा लेकर जिला पंचायत संसाधन केंद्र में बेड,बिस्तर की उपलब्धता, शौचालय, पानी, बिजली व्यवस्था, देगी। उन्होंने परिसर का भी अवलोकन किया तथा साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्य जिला पंचायत सीईओ  टेकचन्द्र अग्रवाल,अपर कलेक्टर डॉ.अनिल बाजपेयी, एसडीएम अधिकारी घनश्याम सिंह तंवर, सहायक संचालक लाइवलीहुड रोशन लाल वर्मा उपस्थित थे। कलेक्टर शर्मा ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र में कमरों आदि में पेंट आदि के साथ साज-सज्जा कराने कहा। बोले गार्डन गार्डन दिखे जंगल नहीं है। परिसर साफ-सुधारा होना चाहिए। उन्होंने परिसर में छायादार-फलदार पेड़ लगाने कहा।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इसके बाद लाइवलीहुड कॉलेज पहुँचे। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों बच्चों से बातचीत की उनका हालचाल पूछा। उन्होंने कम्प्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक (कोपा) कोर्स कर रहे बच्चों की टाइपिंग स्पीड भी देखी। कम्प्यूटर संबंधी व्यावहारिक। ज्ञान की जानकारी ली। सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से भी बात की उनकी ज़रूरत और दिये जा रहे प्रशिक्षण आदि के संबंध में जानकारी ली। उनका कुशलक्षेम पूछा।

उन्होंने सहायक संचालक रोशन लाल वर्मा को भी परिसर में और पेड़-पौधे लगाने कहा। इसके लिए प्राकृतिक प्रेमी बच्चों से भी श्रमदान के लिए प्रेरित करने कहा। यह कार्य  जल्द करने पर बल दिया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations