दुर्ग - छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में विकासखंड स्तरीय स्पर्धाएं जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में शुरू हो गई हैं। इसमें जोन स्तर के विजेता खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। यह प्रतियोगिता 22 से अगस्त से 24 अगस्त तक चलेंगी। इस स्तर के विजेता आगे 27 अगस्त से शुरू होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे जो 04 सितंबर तक चलेगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार हरेली पर 17 जुलाई से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरुआत हुई है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। यह खेल प्रतियोगिता 6 चरणों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के ओलंपिक में एकल श्रेणी में रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी जोड़ा गया है। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर 2023 को होगा।
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। यह खेल प्रतियोगिता 6 चरणों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के ओलंपिक में एकल श्रेणी में रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी जोड़ा गया है। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर 2023 को होगा।
दो श्रेणियों में 16 प्रकार के खेलों को किया गया है शामिल छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

Facebook Conversations