खून से लथपथ मिली पत्रकार की लाश, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

मनेंद्रगढ़ जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चनवारीडांड में फॉरेस्ट डिपो के पास एक पत्रकार की खून से लथपथ लाश मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर छानबीन कर रही है. यह मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है. चनवारीडांड फॉरेस्ट डिपो के पास मौहारीपारा सुबह आसपास के लोगों ने युवक का शव देखा. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पर मनेंद्रगढ़ टीआई अमित कृष्ण कश्यप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. युवक का शव औंधे मुंह पड़ा था.युवक की शिनाख्त रईस अहमद उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है. मृतक पेशे से पत्रकार था. मृतक रईस अपनी तीन साल की बेटी और पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था. मामले में आशंका जताई जा रही है कि घर में ही युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations