खुर्सीपार में गारमेंट्स की फैक्ट्री खुलेगी, लोगों को रोजगार मिलेगा...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

भिलाई- खुर्सीपार में आईटीआई कैंपस में गारमेंट फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। दंतेवाड़ा की तर्ज फैक्ट्री तैयार की जाएगी। इससे शहर की 5 हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए 3300 वर्गफीट जमीन चिह्नित की गई है। इसके लिए 45 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ट्रेनिंग के बाद प्राइमरी शेड से मेन शेड में महिलाओं को काम करने भेजा जाएगा। फैक्ट्री को सुरक्षित रखने के लिए चारों ओर से बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाएगा। गारमेंट फैक्ट्री में कपड़े के लिए मशीन स्थापित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जा रहे इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर यह उद्योग लगाया जाना तय किया गया है। भिलाई के अलावा दुर्ग में भी इस प्रकार का उद्योग खोला जाना तय किया गया है। इसके लिए गोकुल नगर में जगह तय की गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations