खैरागढ़ के पिपरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 7.30 बजे की है। जानकारी मुताबिक ग्राम कोहकाबोड़ में रहने वाला 31 वर्षीय धर्मेंद्र वर्मा अपने काम से नगर की ओर गया था। जहां से शाम में वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था।
तभी उसे विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में धर्मेंद्र के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटे आई थी, जिससे तत्काल एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मेंद्र की बाइक दो टुकड़ों में बंट गई। जिस जगह धर्मेंद्र को वाहन ने टक्कर मारी, उससे कुछ कदम की दूरी पर ही मुख्य मार्ग से गांव के लिए रास्ता कटा है। ऐसे में धर्मेंद्र मुख्य सड़क छोड़कर गांव की रोड पर आने ही वाला था कि वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

Facebook Conversations