खैरागढ़ :5 करोड़ रुपए की लागत से कराए जाएंगे 40 विकास कार्य
त्वरित खबरे

खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के लिए 5 करोड़ रुपए की लागत से 40 विकास कार्यों का वर्चुअल मोड में लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को किया। इसके अंतर्गत 1 करोड़ 96 लाख 53 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण, 1 करोड़ 38 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम, 80 लाख की लागत से खेल का मैदान, 28 लाख 47 हजार की लागत से नाली निर्माण और 57 लाख की लागत से अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले 3 वर्षों के दौरान राज्य के सभी नगरीय निकायों में अधोसंरचना एवं जनसुविधाओं के विकास के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है। कोरोना संकट के दौरान विकास कार्य को कम नहीं होने दिया। सीएम ने कहा कि ग्रामीण विकास के साथ-साथ नगरीय विकास की उपलब्धियां हासिल हुई है। सभी नगरीय निकायों में विकास के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य किया गया है। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छतम राज्य होने का परचम लहराया है।

स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले 239 पुरस्कारों में 67 पुरस्कार छत्तीसगढ़ को हासिल हुए हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने जिलेवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता दीदियों को जाता है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एएसपी प्रज्ञा मेश्राम, एसडीएम लवकेश ध्रुव, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, पदम कोठारी मौजूद रहे।

कार्यों की सराहना की गई
सीएम नेे कहा कि गांवों के विकास के लिए समान दृष्टि से कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के वाक्यांश को तीन वर्षों के दौरान बार-बार साबित किया है। छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना में 2 रुपए किलो में गोबर खरीदने वाला पहला राज्य है। गोबर के साथ-साथ बिजली उत्पादन करने, गांव-गांव में गौठान बनाकर उन्हें रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने, रोजगार के अवसर निर्माण करने वाले सुराजी गांव योजना शुरू की गई है।

क्लीनिक योजना शुरू
बघेल ने कहा कि माताओं और बहनों की परेशानियों को संवेदनशीलता के साथ समझा है और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए दाई-दीदी क्लीनिक योजना शुरुआत की है। हितग्राहियों को आधे से कम कीमत में दवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना शुरू की गई है। विकासखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक सभी शा.अस्पताल को सर्वसुविधा संपन्न बना रहे है। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की कमी को भी दूर किया जा रहा है

YOUR REACTION?

Facebook Conversations