कड़ी मेहनत और लगन से साहू समाज आगे बढ़ रहा है : भोलाराम साहू  परिक्षेत्रीय साहू समाज गैंदाटोला ने किया विधायक को सम्मानित
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

छुरिया। ग्राम गैंदाटोला में परिक्षेत्र साहू समाज के तत्वाधान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें खुज्जी विधायक भोलाराम साहू  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।विधायक साहू ने भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात सामाजिक बंधुओ ने खुज्जी  विधायक भोलाराम साहू को पुष्पमाला पहनाकर, फोटो फ्रेम भेंटकर स्वागत सम्मान किया ।इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक साहू ने कहा कि साहू समाज अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक सशक्त समाज की अवधारणा को पूरा करते हुए एक अलग पहचान बना रही है। समाज अब शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी आगे बढ़ रहा है और समाज के लिए अति आवश्यक है। इस अवसर  पर जिला साहू संघ उपाध्यक्ष मदन साहू,परिक्षेत्रीय साहू समाज गैंदाटोला के अध्यक्ष भारत साहू,चंद्र कुमार साहू, टहलू राम साहू ,,मोहन लाल साहू,टीकम साहू,दूधनाथ साहू  , राजेश साहू, टीकम साहू,केशो साहू, चंद्रभान साहू,कंशकुमार साहू, सठवदन साहू,डुमेश्वर साहू, प्रतिमा साहू भुनेश्वरी साहू,धनेश साहू परिक्षेत्रीय साहू समाज गैंदाटोला के पदाधिकारीगण आसपास के क्षेत्रगण व  ग्रामवासी उपस्थित रहे

YOUR REACTION?

Facebook Conversations