कांग्रेसी पार्षद हत्याकांड-:चार संदिग्ध नजर आए कैमरे में, 1 महिला की संलिप्तता का भी संदेह
त्वरित खबरे

भिलाई-तीन थाना अंतर्गत हथखोज इलाके में कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। हिरासत में लिए गए 4 संदिग्धों के अलावा सीसी टीवी कैमरे में अन्य संदिग्ध नजर आ रहे हैं। हत्या में इन चारों की संलिप्तता भी मानी जा रही है। इतना ही नहीं भिलाई टाउनशिप निवासी एक महिला का नाम भी इस पूरे मामले में जुड़ा है।

पहले से हिरासत में लिए गए चारों संदिग्धों की पूछताछ में भी कुछ जानकारी सामने आई है। फुटेज में नजर आने वाले चारों आरोपी कैम्प क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि हत्या की घटना जमीन की खरीदी-बिक्री से जुड़ी हुई है। पुलिस मृतक का मोबाइल भी तलाश रही है, जो घटना के बाद से बंद है। इधर हिरासत में लिए गए शानू, महेश, पाजी और कक्का से बुधवार को भी पूरे दिन पूछताछ जारी रही। चारों संदिग्ध अब भी लगातार बयान बदल रहे हैं। मंगलवार की रात पुलिस ने घटना स्थल के आसपास छानबीन की तो सीसीटीवी कैमरे की जानकारी मिली।

फुटेज चेक करने पर पता चला कि रात 8.30 से 9 बजे के बीच चार संदिग्ध घटना स्थल से आस पास घूम रहे हैं। पुलिस चारों की तलाश कर रही है। बुधवार को भी परिजन शिकायत लेकर भिलाई-3 थाने पहुंचे। उन्होंने मृतक को लेकर सामने आई बातों से इंकार किया। उन्होंने कहा कि मामले को दूसरा रंग देने के लिए पुलिस इस तरह की अनर्गल बातें फैला रही है। परिजनों ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations